सिंगाही मेला मैदान में दोनों टीमें खेलती हुई।संवाद
- फोटो : संवाद
सिंगाही। कस्बे के मेला मैदान पर मंगलवार को जूनियर क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच रकेहटी और सिंगाही की टीमों के बीच हुआ। इसमें रकेहटी ने शानदार प्रदर्शन करके मैच जीत लिया।
रकेहटी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवरों में 73 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिंगाही टीम दबाव में नजर आई और पूरी टीम महज 42 रन पर सिमट गई। इस तरह रकेहटी की टीम ने पहला मैच जीतकर अगले दौर में जगह पक्की कर ली है।
टूर्नामेंट में सभासद राहुल गुप्ता के अलावा शादाब, भानु प्रताप सिंह व हसनैन आदि खेल प्रेमी उपस्थित रहे। आयोजकों ने बताया कि टूर्नामेंट सात दिन तक चलेगा। इसमें क्षेत्र की विभिन्न टीमें भाग लेंगी। टूर्नामेंट के लिए युवा खासा उत्साहित हैं।