फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्षा से जनजीवन अस्तव्यस्त

Sun, 12 Jul 2015 10:55 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
तेज हवा के साथ लगातार हो रही वर्षा से शहर से लेकर देहात तक जलभराव हो गया है, जिससे आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। तेज हवाओं के कारण मकान और पेड़ गिर गए हैं। जरूरतमंद लोग वर्षा से बचाव के लिए छाता लगाकर और बरसाती ओढ़कर निकल रहे हैं। जिले में दोपहर बाद तीन बजे तक 20 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड की गई।
विज्ञापन

रविवार को लगातार दूसरे दिन कभी तेज तो कभी रुक-रुककर वर्षा होती रही। इससे शहर के निचली कॉलोनियों और गलियों में जलभराव हो गया। दोपहर 12 बजे से दो घंटे तक तेज वर्षा हुई। दिन भर बादल छाए रहे। शहर में मोहल्ला नौरंगाबाद, नई बस्ती, महाराजनगर और रोडवेज बस अड्डे के सामने गली में घुटनों तक पानी भर गया। उधर मोहल्ला गंगोत्रीनगर में भी जलभराव से लोगों को निकालने में खासी दिक्कत हुई। कई मोहल्लों में तेज हवा के कारण बिजली लाइन टूट गईं, जिससे सप्लाई प्रभावित हुई। उधर ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार वर्षा से लोगों को शहर तक आने में भी खासी मुश्किलें उठानी पड़ रही हैं।
गोला गोकर्णनाथ। नगर के  मेला मैदान, मिल डाइवर्जन रोड, शिव मंदिर गली, भारत भूषण कॉलोनी, अर्जुननगर कॉलोनी, पुनर्भूग्रंट, गुप्ता कॉलोनी, लाल्हापुर, जहानपुर सहित निचले इलाकों में जलभराव हो गया है। इससे जनजीवन काफी प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें