फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ और शिकार के मद्देनजर दुधवा में हाई अलर्ट

Sun, 12 Jul 2015 10:46 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
दुधवा नेशनल पार्क में बाढ़ और वन्यजीवों के शिकार के मद्देनजर हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। खासकर सठियाना, गौरीफंटा, बनकटी रेंज और पार्क के इंट्री प्वाइंटों पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। इन खतरों को देखते हुए पार्क में 39 पीआरडी जवानों की ड्यूटी लगाई गई है और 25 पीआरडी जवानों की मांग की गई है।
विज्ञापन

पार्क अधिकारियों के मुताबिक दुधवा पार्क में सुहेली नदी के  पानी का भारी दबाव है। मौजूदा समय में सठियाना, गौरीफंटा और बनकटी का काफी हिस्सा प्रभावित है। ऐसे में वन्यजीवों के सुरक्षित स्थानों पर पलायन करने का सिलसिला शुरू हो जाता है। दर्जनों की संख्या में हिरन, बारहसिंघा, सांभर सहित तमाम वन्यजीव सुरक्षित स्थानों पर झुंड में एकत्र हो जाते हैं। गौरतलब है कि  जंगल के कोर स्थानों को छोड़ने के बाद वन्यजीवों के शिकार की भी आशंका बढ़ जाती है। बाहरी गिरोह स्थानीय शिकारियों के साथ मिलकर वन्यजीवों का शिकार करते हैं। जिसके मद्देनजर हाई अलर्ट जारी करते हुए सभी रेंजों में एक-एक टीम गठित कर गश्त बढ़ाई गई है। इसके साथ ही फ्लाइंग स्कॉर्ट और एक स्पेशल टीम को भी पार्क क्षेत्र में गश्त के लिए लगाया गया है। दुधवा पार्क के उपनिदेशक महावीर प्रसाद ने बताया कि मानसून सत्र को देखते हुए  पार्क क्षेत्र में सूचना तंत्र विकसित किया जा रहा है। गश्त और छापेमारी के लिए पार्क की टीमों के साथ पीआरडी जवानों को गश्त के लिए लगाया जा रहा है। इसके लिए पार्क अधिकारियों ने जिला युवा कल्याण विभाग से 25 और पीआरडी जवानों की मांग की है। उपनिदेशक ने बताया कि अभी कोर जंगल में बाढ़ का पानी नहीं पहुंचा है, लेकिन दुधवा पार्क के इंट्री प्वाइंटों और बाढ़ प्रभावित रेंजों में सतर्क नजर रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि रेंजों में वायरलेस सेट के जरिए पल-पल की जानकारी ली जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें