बांकेगंज। कस्बे के निकट रेलवे लाइन पर चर रहीं बकरियों का झुंड लखनऊ-मैलानी 5086 डाउन पैसेंजर की चपेट में आ गया। जिससे रेल इंजन की ठोकर लगने से आधा दर्जन बकरा-बकरियों की मौके पर मौत हो गई।
रेलवे फाटक से कुछ दूरी पर स्थानीय लोगों की बकरियों का झुंड रेलवे ट्रैक पर चर रहा था। इस दौरान गोला से मैलानी जा रही पैसेंजर ट्रेन उधर से गुजरी। रेल पटरी के बीचोंबीच चर रही बकरियों के झुंड को देख ड्राइवर ने लगातार हार्न बजाया, बावजूद इसके बकरियां रेल ट्रैक पर चरती रहीं। नतीजतन ट्रेन की चपेट में आने से छह बकरा-बकरियों की मौत हो गई। संवाद