फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: रेल कर्मचारियों ने उठाई पुरानी पेंशन बहाली की मांग

Mon, 08 Jun 2026 11:25 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
ओबीसी रेल कर्मचारी एसोसिएशन के अ​धिवेशन में मौजूद पदा​धिकारीस्रोत-एसोसिएशन
विज्ञापन
मैलानी। पूर्वोत्तर रेलवे ओबीसी रेल कर्मचारी एसोसिएशन का द्विवार्षिक अधिवेशन रविवार देर शाम संपन्न हुआ। अधिवेशन में पुरानी पेंशन बहाली का मुद्दा प्रमुखता से उठा और मैलानी शाखा का गठन किया गया।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे ओबीसी रेल कर्मचारी एसोसिएशन के कार्यालय पर आयोजित अधिवेशन में मंडल मंत्री संजय यादव ने पुरानी पेंशन बहाली, कर्मचारियों की पदोन्नति और कल्याण संबंधी विषयों पर चर्चा की।
जोनल अध्यक्ष सीपी वर्मा की मौजूदगी में 20 सदस्यीय मैलानी शाखा इकाई का गठन किया गया। मैलानी शाखा के लिए नीतीश कुमार अध्यक्ष, अनिल कुमार महामंत्री, नीरज कुमार भारद्वाज कोषाध्यक्ष, संजय कुमार मंत्री और मनोज कुमार कार्यकारी अध्यक्ष चुने गए।
विज्ञापन

अध्यक्षता प्रभात कुमार ने तथा संचालन मनोज कुमार ने किया। इससे पहले जोनल अध्यक्ष सीपी वर्मा, मंडल मंत्री संजय यादव और प्रभात कुमार मौर्य का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। अधिवेशन में अमित कुमार, दिनेश कुमार, राममूर्ति, परवेज अहमद, विपिन यादव, राम गोपाल राठौर सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें