फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: रेल सेवा ठप, पलिया पहुंचने का खर्च सीधे साढ़े चार गुना

Tue, 01 Sep 2026 11:28 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
मैलानी में खड़ी मीटरगेज ट्रेनस्रोत-संवाद - फोटो : सिलाई कर्मी के घर में लगी आग से जला गृहस्थी का सामान। संवाद
विज्ञापन
मैलानी। भीरा और पलियाकलां रेलवे स्टेशनों के बीच मैलानी-नानपारा मार्ग की ट्रेनें रेलपथ के नीचे से पानी के रिसाव के चलते बंद कर दी गई हैं। इससे यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पलिया जाने के लिए अब 10 रुपये की ट्रेन के बजाय 45 रुपये बस का किराया देना पड़ रहा है।
विज्ञापन

हेरिटेज घोषित मैलानी-नानपारा-मैलानी मीटरगेज खंड पर तीन जोड़ी पैसेंजर ट्रेनें चलती हैं। इनमें दो जोड़ी मैलानी-नानपारा-मैलानी और एक जोड़ी टूरिस्ट पैसेंजर मैलानी-बिछिया-मैलानी मार्ग पर संचालित होती है। भीरा और पलियाकलां के बीच किमी संख्या 238/09-239/01 पर बारिश के पानी के रेलपथ के नीचे से रिसाव के चलते रेलवे ने ट्रेन नंबर 52264, 52262 मैलानी-नानपारा और 52260 मैलानी-बिछिया टूरिस्ट पैसेंजर का संचालन 31 अगस्त से बंद किया है।
ट्रेन नंबर 52259 बिछिया-मैलानी टूरिस्ट पैसेंजर और 52261, 52263 नानपारा-मैलानी पैसेंजर का संचालन एक सितंबर से अगले आदेश तक बंद रखने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन

लखनऊ, पीलीभीत, इज्जतनगर और कासगंज की ओर से ट्रेन से मैलानी आने वाले यात्री यहां से मीटरगेज ट्रेन पकड़कर भीरा, पलिया, बेलरायां, तिकुनियां, मझरा पूरब, बिछिया, निशानगाढ़ा, मूर्तिहा, ककरहा रेस्ट हाउस, मिहिंपुरवा, गायघाट, रायबोझा और नानपारा जाते हैं।
वापसी में नानपारा से ट्रेन पकड़कर मैलानी आते हैं और यहां से लखनऊ, बरेली, इज्जतनगर, कासगंज आदि की ट्रेनें पकड़ते हैं। भीरा और पलिया कलां तक निजी व रोडवेज बसें चलती हैं, लेकिन पलिया से आगे जाने वाले यात्रियों के लिए ट्रेन ही एकमात्र साधन है। ट्रेनों के बंद होने से इन्हें सबसे अधिक परेशानी हो रही है।

नानपारा पैसेंजर का जून में बदला था समय
ट्रेन नंबर 52262 मैलानी-नानपारा पैसेंजर का समय 28 जून से 08:50 से बदलकर 10:50 किया गया था। समय बदलने से गोरखपुर-इज्जतनगर एक्सप्रेस, कासगंज-ऐशबाग एक्सप्रेस और ट्रेन नंबर 55357 पीलीभीत-मैलानी पैसेंजर का मैलानी-नानपारा पैसेंजर से जुड़ाव हो गया था। इन ट्रेनों के यात्री आसानी से मैलानी-नानपारा पैसेंजर से भीरा, पलिया और नानपारा तक यात्रा कर लेते थे।


सुबह बस से पलिया अपनी ड्यूटी पर पहुंचकर वापसी में ट्रेन पकड़कर कम पैसे में सुरक्षित मैलानी अपने घर आ जाते थे। अब ट्रेनें बंद होने से बस से आना-जाना पड़ रहा है।
-संजय मिश्रा, मोहल्ला धर्मशाला, मैलानी
-

मैलानी-नानपारा मार्ग की ट्रेनें बंद होने से आम यात्रियों के साथ दैनिक यात्रियों को भी परेशानी हो रही है। मैं पलिया ड्यूटी पर जाकर ट्रेन से मैलानी अपने घर लौट आता था।
विज्ञापन

-दिनेश गुप्ता, मोहल्ला धर्मशाला, मैलानी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें