फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: अस्पताल संचालक की मौत का राज तलाश रही पुलिस

Tue, 01 Sep 2026 11:27 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी/सिकंदराबाद। गोला के निजी अस्पताल संचालक अजीत सिंह दिवाकर की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर दी थी।
विज्ञापन

मंगलवार को परिजन घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेज खंगालते रहे। गोला की खुटार रोड स्थित शौर्य हॉस्पिटल के मालिक अजीत सिंह दिवाकर का शव रविवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में उनकी कार की ड्राइवर सीट पर मिला था।
मृतक के भाई उत्तम कुमार और अस्पताल में उनके रिश्तेदार जतिन दिवाकर ने बताया कि रविवार रात करीब आठ बजे अजीत के पास किसी का फोन आया था। इसके बाद वह बिना किसी को बताए कार से अस्पताल से निकल गए थे। परिजनों के मुताबिक उनके सिर के पीछे चोट थी और नाक से खून निकल रहा था।
विज्ञापन

परिजनों का आरोप है कि अजीत के गले में पड़ी सोने की चेन, अंगूठी और 70-80 हजार रुपये नकद गायब थे। पोस्टमॉर्टम के बाद सोमवार देर शाम शव पैतृक गांव मड़ेरा पहुंचा, जहां अंतिम संस्कार कर दिया गया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सिर और पसली टूटने की वजह से मौत होना बताया गया है।
एएसपी पश्चिमी अमित राय ने बताया कि परिजनों ने अज्ञात लोगों के खिलाफ साजिशन बुलाकर हत्या करने की तहरीर दी है। मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें