फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: खाद की 52 दुकानों पर छापे, 12 को नोटिस, एक लाइसेंस निलंबित

विज्ञापन
छापामार कार्रवाई करते हुए जिला कृ​षि अ​धिकारी अरविंद चौधरी। स्रोत विभाग
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जमाखोरी रोकने व नकली खाद पकड़ने के लिए शासन के निर्देश पर शनिवार को कृषि विभाग के अफसरों ने खाद की दुकानों पर छापे की कार्रवाई की। एक का लाइसेंस निलंबित करते हुए 12 प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी किया है। उर्वरकों की गुणवत्ता संदेह के घेरे में होने पर 14 नमूने जांच के लिए भेजे हैं। कई कारोबारी अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद कर चले गए।
विज्ञापन

डीएम ने छापे मारने के लिए पांच टीमें गठित कीं। उपकृषि निदेशक अरविंद मोहन मिश्रा और पशु चिकित्सा अधिकारी की टीम ने निघासन क्षेत्र की दुकानों पर छाऐ मारे। जिला कृषि अधिकारी अरविंद चौधरी और जिला उद्यान अधिकारी की टीम ने मितौली और मोहम्मदी में कार्रवाई की।
जिला कृषि रक्षा अधिकारी निखिल देव तिवारी और एआर कोऑपरेटिव की टीम ने सदर तहसील, भूमि संरक्षण अधिकारी सुभाष चंद्र और जिला गन्ना अधिकारी की टीम ने गोला और पलिया के प्रतिष्ठान चेक किए।
विज्ञापन

वहीं अपर जिला कृषि अधिकारी डॉ. सत्यवीर और अपर जिला सहकारी अधिकारी ने धौरहरा के प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। टीमों ने 52 प्रतिष्ठानों पर जांच कर 14 नमूने जांच के लिए भरे। दस्तावेज न दिखा पाने सहित अन्य गड़बड़ी मिलने पर 12 विक्रेताओं को नोटिस जारी किए गए।
जिला कृषि अधिकारी अरविंद चौधरी ने बताया कि मोहम्मदी में नूर फर्टीलाइजर प्रतिष्ठान का लाइसेंस निलंबित किया गया है। टीम के सामने ही व्यापारी दुकान बंद कर चले गए। ऐसे में उस दुकान का लाइसेंस तत्काल निलंबित कर दिया गया। अब मामले की गहनता से जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें