संपूर्णानगर। किसान सहकारी चीनी मिल में एक विशालकाय अजगर निकलने से हड़कंप मच गया। सिक्योरिटी गार्ड की तरफ से संपूर्णानगर के रेंजर को सूचना दी गई, जिसके बाद वन विभाग की टीम ने पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद अजगर पर काबू पाया, जिसे बाद में सिंगाही के जंगल में छोड़ दिया गया।
कस्बा स्थित किसान सहकारी चीनी मिल का परिसर खेत के पास होने के कारण आए दिन यहां पर सांप और अन्य वन्य जीव निकलते रहते हैं। शनिवार को परिसर में लगभग दस से 12 फिट लंबा अजगर दिखाई दिया, जिससे मिलकर्मियों में अफरातफरी मच गई। गार्ड ने वन रेंजर को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को काबू में कर सिंगाही खुर्द की बिट बुझिया जंगल में छुड़वा दिया। जंगल में अजगर के छोड़े जाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।