लखीमपुर खीरी। जिले में शनिवार को पांच नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। जबकि 65 वर्षीय संक्रमित की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हुई है। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह के मुताबिक लैब से कुल 562 रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं, जिसमें एक पॉजिटिव एवं 561 निगेटिव हैं। वहीं चार अन्य लैब से पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं। लखीमपुर तहसील के शास्त्रीनगर में एक, पिपरावां नकहा में एक, महाराजनगर में एक, तहसील धौरहरा के कफारा में एक संक्रमित मिला और एक संक्रमित को ट्रेस किया जा रहा है। संवाद