फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: क्रय नीति तय नहीं, आज से नहीं होगी गेहूं खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। इस बार गेहूं की सरकारी खरीद पहली मार्च से शुरू नहीं हो पाएगी। शुक्रवार शाम शासन ने यह निर्णय अभी क्रय नीति तय न होने के कारण लेते हुए आगे तिथि घोषित करने को लेकर सभी जिलों में निर्देश भेजे हैं।
विज्ञापन


पूर्व में शासन के निर्देशों के अनुक्रम में गेहूं खरीद को लेकर जिले में खाद्य विपणन विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली थीं। पहली जनवरी से किसानों का पंजीकरण भी शुरू कर कर दिया गया था। एक मार्च से गेहूं खरीद पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी होनी थी। जिले में इस बार सरकारी गेहूं खरीद को लेकर कुल 159 केंद्र बनाए गए हैं, जहां शुक्रवार को तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा था।
इसी बीच शाम को शासनादेश आ गया कि पहली मार्च से खरीद शुरू नहीं करनी है। ऐसा निर्णय इसलिए लिया गया है क्योंकि पिछले वर्ष पहली मार्च से खरीद शुरू करने के बाद भी गेहूं की आवक मार्च के पहले दो हफ्तों में केंद्रों पर नहीं हुई थी। डिप्टी आरएमओ नमन पांडे ने बताया है कि अभी क्रय नीति तय नहीं हुई है, जिसके चलते यह निर्णय लिया गया है। बाकी तैयारी पूरी करने के शासन ने निर्देश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें