फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: मापदंड के अनुसार वेतन न देने पर किया धरना-प्रदर्शन

विज्ञापन
धनगढ़ी-कैलाली में डीएम कार्यालय के सामने प्रदर्शन करते स्वास्थ्यकर्मी। संवाद
विज्ञापन
धनगढ़ी (नेपाल)। धनगढ़ी समेत आसपास के निजी अस्पतालों में कार्यरत नर्स, लैब टेक्नीशियन समेत स्वास्थ्य कर्मचारियों ने सरकारी मापदंड के अनुसार वेतन न देने और आर्थिक शोषण किए जाने की बात कहते हुए आंदोलन शुरू किया है। डीएम कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर मांगें पूरी न होने पर धरना देने की बात कही है।
विज्ञापन


अस्थायी राजधानी धनगढ़ी स्वास्थ्य सेवा के मुख्य केंद्र धनगढ़ी, अतरिया समेत आसपास के निजी अस्पतालों में कार्यरत डाॅक्टरों को छोड़कर नर्स, लैब टेक्नीशियन समेत अन्य निचले स्तर के कर्मचारियों ने एकत्र होकर निजी अस्पताल द्वारा उनको सरकारी मापदंड के अनुसार वेतन नहीं देने का आरोप है। साथ ही कहा कि उनका आर्थिक शोषण किया जा रहा है।
इसी को लेकर बृहस्पतिवार सुबह कैलाली डीएम कार्यालय के आगे सभी ने प्रदर्शन किया। साथ ही मांगें पूरी न होने तक धरना देने की बात कही। उनका कहना है कि सरकारी मापदंड के अनुसार नर्स को 34 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन मिलना चाहिए, लेकिन उनको 12 से 18 हजार रुपये ही दिए जा रहे हैं। मांगें पूरी न होने पर आंदोलन को तेज करने की चेतावनी दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें