पलिया के गदनियां में दौड़ में शामिल एसएसबी कमांडेंट व अन्य जवान। स्रोत : एसएसबी
पलियाकलां। 39वीं वाहिनी एसएसबी कमांडेंट रवींद्र कुमार राजेश्वरी के निर्देश पर फिट इंडिया रन के तहत 3.2 किलोमीटर की दौड़ हुई। इसमें अधिकारियों के साथ ही जवानों ने दौड़ लगाते हुए अपनी फिटनेस का परिचय देते हुए मानसिक स्फूर्ति को दिखाया।
गदनियां एसएसबी मुख्यालय से दौड़ की शुरूआत कमांडेंट रवींद्र कुमार राजेश्वरी के नेतृत्व में शुरू हुई। इसके बाद सभी ने करीब तीन किलोमीटर से अधिक की दौड़ लगाई। कमांडेंट ने बताया कि शारीरिक स्वास्थ्य एवं मानसिक स्फूर्ति को बढ़ावा देने के लिए ऐसे आयोजन काफी अच्छे होते हैं।
इसमें न केवल जवानों की फिटनेस सही रहती है बल्कि अनुशासिक और जोशपूर्ण वातावरण में ढलने में भी सहायक होने का काम होता है। कमांडेंट ने सभी जवानों को फिटनेस के प्रति सजग रहने और स्वच्छता को अपनी दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा बनाने के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान बड़ी संख्या में एसएसबी के अधिकारी और जवान मौजूद रहे।