फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं खरीद के लिए 139 क्रय केंद्र खोलने का प्रस्ताव

विज्ञापन
demo photo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एक अप्रैल से प्रारंभ होगी सरकारी गेहूं खरीद
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। जनपद में सरकारी क्रय केंद्रों के माध्यम से किसानों के गेहूं की खरीद एक अप्रैल 2022 से प्रारंभ होगी। इसके लिए 139 क्रय केंद्र खोलने का प्रस्ताव दिया गया है, जो पिछले वर्ष खोले गए क्रय केंद्रों की संख्या से कम हैं। हालांकि अभी आवश्यकतानुसार क्रय केंद्रों की संख्या और बढ़ाई जा सकती है।
विज्ञापन

किसानों से सीधे गेेेेहूं खरीदने के लिए सभी मंडी समितियों के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में क्रय केंद्र खोले जाएंगे। एक अप्रैल से क्रय केंद्रों को खोला जाना है, जिसके लिए पहले चरण में छह क्रय एजेंसियों ने क्रय केंद्र खोलने के प्रस्ताव दिए हैं। जिला खाद्य विपणन अधिकारी लालमणि पांडेय ने बताया कि खाद्य विभाग ने 21, पीसीएफ ने 68, पीसीयू ने 38, यूपीएसएस ने तीन, मंडी समिति ने छह, एफसीआई ने तीन क्रय केंद्र खोलने के प्रस्ताव दिए हैं। इन प्रस्तावों पर डीएम ने स्वीकृति दे दी है। एक अप्रैल से निर्धारित स्थानों पर क्रय केंद्र खोल दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि आवश्यकतानुसार चिन्हित स्थानों पर और क्रय केंद्र खोल जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें