फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: कुंभ मेले में छाप छोड़ेंगे जलकुंभी, केले से बने उत्पाद

विज्ञापन
केले के रेशे से उत्पाद तैयार करतीं खुशबू प्रेरणा समूह की महिलाएं। स्रोत समूह - फोटो : जिला जेल चौराहे पर ​कालिंद्री एक्सप्रेस के इंजन से सांड टकराने के बाद लगे जाम के पास खड़े अन्ना गोवंश।
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। समूह की महिलाओं के हाथों से तैयार जलकुंभी और केले के रेशे से बने उत्पाद कुंभ मेले में अपनी छाप छोड़ेंगे। महिलाएं मेले में अपने उत्पादों की प्रदर्शनी लगाएंगी। कुंभ प्रशासन उनको स्टाल उपलब्ध कराया जाएगा। रहने-खाने की भी व्यवस्था की जाएगी। जब तक मेला चलेगा, समूह की महिलाएं वहां रहेंगी।
विज्ञापन

पलिया, गोला, धौरहरा के चार समूह की आठ महिलाएं कुंभ मेले में अपने समूह की प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। पलिया के परसिया में स्थित छिद्दो प्रेरणा स्वयं सहायता समूह की छिद्दो देवी और प्रमिला सिंह 13 से 22 जनवरी तक अपने उत्पादों का स्टॉल लगाएंगी। यह समूह जलकुंभी, कांस, मूंझ, जूट से डलिया आदि तमाम प्रकार के उत्पादन तैयार करता है।
पलिया के छोटा मझरा में स्थित खुशबू प्रेरणा स्वयं सहायता समूह की कौशल्या और रीना देवी 23 जनवरी से एक फरवरी तक केले के रेशे से तैयार उत्पादों की प्रदर्शनी लगाएंगी। रीना ने बताया कि उनके समूह की महिलाएं केले के रेशे से टोपी, बैग, चप्पल आदि तमाम प्रकार के उत्पादन तैयार करती हैं।
विज्ञापन

उनके उत्पादों की मांग काफी दूर-दूर तक है। इस काम से वह व उनके समूह की महिलाएं खुद ही आत्मनिर्भर बनी हैं। गोला के छितौनिया के दुर्गा प्रेरणा स्वयं सहायता समूह की मंजू व तबस्सुम दो से 11 फरवरी तक चिकनकारी एवं क्रोशिया उत्पादों का स्टाल लगाएंगी। कुंभ मेला में प्रत्येक समूह नौ-नौ दिनों तक रहेगा।

केले के रेशे से उत्पाद तैयार करतीं खुशबू प्रेरणा समूह की महिलाएं। स्रोत समूह- फोटो : जिला जेल चौराहे पर कालिंद्री एक्सप्रेस के इंजन से सांड टकराने के बाद लगे जाम के पास खड़े अन्ना गोवंश।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें