फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: छह बसों से नेपाली भक्त महाकुंभ मेले के लिए हुए रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीफंटा। प्रयागराज में लगने वाले महाकुंभ मेले को लेकर धनगढ़ी से भक्तों का जाना शुरू हो गया है। शनिवार को भारत-नेपाल मैत्री बस से भक्तों का जत्था रवाना हुआ है। इससे पूर्व शुक्रवार से नेपाली साधु संतों का महाकुंभ में जाने का सिलसिला शुरू हो गया है। बताया गया है कि बाॅर्डर से करीब छह बसों से नेपाली भक्त महाकुंभ के लिए रवाना हुए हैं।
विज्ञापन


13 जनवरी से प्रयागराज में लगने वाले महाकुंभ को लेकर नेपाल से साधु संतों का जाना शुरू हो गया है। शुक्रवार को धनगढ़ी स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर से सैकड़ाें भक्त गए थे। इधर शनिवार को भी पहले शाही स्नान को लेकर धनगढ़ी से भारत-नेपाल मैत्री की बस से भक्त कुंभ मेले के लिए रवाना हुए हैं।
बीती 29 दिसंबर को लखीमपुर के तत्कालीन एसपी गणेश प्रसाद साहा ने गौरीफंटा बॉर्डर पर एसएसबी, पुलिस, कस्टम सहित नेपाल के एपीएफ के साथ बैठक कर नेपाली लोगों को कुंभ में आने के न्योता दिया था। जिसको लेकर बाॅर्डर पर हेल्प डेस्क रखी जाने की बात हुई थी, लेकिन एसपी का तबादला हो जाने के बाद बाॅर्डर पर कोई भी हेल्प डेस्क नहीं बनाई गई है।
विज्ञापन

इसके चलते नेपाल से आने वाले भक्तों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। साथ ही प्रयागराज के लिए सीधी बस सेवा न होने से भी नेपाली भक्त भटकते दिखते हैं।

संदीप कुमार वर्मा- फोटो : क्रिकेट मैच में शॉट खेलता खरेला का खिलाड़ी।

संदीप कुमार वर्मा- फोटो : क्रिकेट मैच में शॉट खेलता खरेला का खिलाड़ी।

संदीप कुमार वर्मा- फोटो : क्रिकेट मैच में शॉट खेलता खरेला का खिलाड़ी।

संदीप कुमार वर्मा- फोटो : क्रिकेट मैच में शॉट खेलता खरेला का खिलाड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें