जर्जर मार्ग से अपने गंत्वय को जाते लोग।
संपूर्णानगर। बसही से संपूर्णानगर जाने वाला मुख्य मार्ग काफी जर्जर हो गया है। एक किलोमीटर मार्ग पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिससे निकलने में वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। खासकर स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं को काफी दिक्कतें आती हैं।
संपूर्णानगर से बालपुर, कृष्णानगर होते हुए बसही कॉलोनी तक जाने वाले मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे होने से मार्ग काफी जर्जर हो गया है। इस मार्ग पर आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं, लेकिन क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों द्वारा इस मार्ग की ओर कोई ध्यान नहीं दिया है। जिससे स्कूल साइकिल से जाने वाली छात्राओं के साथ ही अन्य लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। स्कूली छात्राओं ने बताया कि रास्ता काफी खराब है। कंकण पत्थर के कारण कई बार साइकिलें भी पंक्चर हो जाती हैं। ग्रामीणों ने विधायक समेत लोक निर्माण विभाग से रास्ते को ठीक कराने की मांग की है। संवाद