लखीमपुर खीरी। सीबीएसई 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद जिले के निजी स्कूलों में छात्रों और शिक्षकों के बीच उत्साह का माहौल दिखाई दिया, जबकि नगर के केंद्रीय विद्यालय परिसर में सन्नाटा पसरा रहा। विद्यालय प्रशासन का कहना है कि छुट्टियां होने के कारण अधिकांश छात्र बाहर गए हुए हैं।
हालांकि, केंद्रीय विद्यालय की छात्रा अदिति रस्तोगी ने 96.2 प्रतिशत अंक हासिल कर मेधावियों की सूची में पांचवां स्थान प्राप्त किया है। तृतीय वाहिनी एसएसबी परिसर स्थित केंद्रीय विद्यालय में कक्षा 12 साइंस वर्ग की छात्रा अदिति रस्तोगी की इस उपलब्धि से परिवार और विद्यालय स्टाफ में खुशी का माहौल है। अदिति ने बताया कि वह आगे चलकर डॉक्टर बनना चाहती हैं।
केंद्रीय विद्यालय लखीमपुर से इस वर्ष 59 विद्यार्थियों ने 12वीं की परीक्षा दी थी। इनमें साइंस वर्ग के 36 और कॉमर्स वर्ग के 23 छात्र शामिल थे। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा और सभी छात्र सफल हुए।
प्रधानाचार्य आशीष दीक्षित ने बताया कि साइंस वर्ग की अनन्या शुक्ला ने 93.2 प्रतिशत, मर्दानी मिश्रा ने 90.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। कॉमर्स वर्ग के आशुतोष पांडेय ने 90.6 प्रतिशत, अंकित कुमार ने 88.2 प्रतिशत और अपेक्षा राठौर ने 79 प्रतिशत अंक हासिल किए। कॉलेज खुलने पर बच्चों को सम्मानित किया जाएगा।
अदिति रस्तोगी, केंद्रीय विद्यालय लखीमपुर, 96.2 प्रतिशत
अदिति रस्तोगी, केंद्रीय विद्यालय लखीमपुर, 96.2 प्रतिशत
अदिति रस्तोगी, केंद्रीय विद्यालय लखीमपुर, 96.2 प्रतिशत
अदिति रस्तोगी, केंद्रीय विद्यालय लखीमपुर, 96.2 प्रतिशत