फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: निजी अस्पताल के ब्लड बैंक पर कई बार खून निकालने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। बालूडीह गांव निवासी युवक ने एक निजी अस्पताल के ब्लड बैंक पर कई बार खून निकालने का आरोप लगाया है। पीड़ित का पुत्र मानसिक अस्वस्थ बताया जाता है। आरोप है कि तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ित ने मुख्यमंत्री को प्रार्थना पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री को भेजे प्रार्थना पत्र में बालूडीह निवासी सरफुद्दीन ने बताया कि पुत्र आरिफ मानसिक अस्वस्थ है, जिसका फायदा उठाकर गांव के रोज अली ने बेटे को चंद्रानी अस्पताल ले जाकर कई बार उसका खून निकलवा दिया। आरोप है कि सात सितंबर को चौथी बार फिर उसका खून बिना घरवालों की मौजूदगी में निकाल लिया। इसके चलते पुत्र की हालत बिगड़ गई।
पूछने पर आरिफ ने बताया कि पांच सौ रुपये देकर रोज अली, विकास, सलमान और अमन कई बार खून निकलवा चुके हैं। चंद्रानी अस्पताल एवं ब्लड बैंक के संचालक डाॅ. धीरेंद्र वर्मा ने बताया कि डिप्टी सीएमओ जांच करने आए थे। सारा रिकाॅर्ड उन्हें दिखाया गया है। परिजनों का आरोप गलत है। रिकाॅर्ड के अनुसार, इस नाम के किसी युवक का खून नहीं निकला है। फिलहाल सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता ने मामले की जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की बात कही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें