फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सलहज ने ईंट मारकर युवक को किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
धौरहरा। पढुआ थाना क्षेत्र के गांव जगतापुर सेमरी निवासी रामगोपाल ने सिर पर ईंट मारकर घायल करने के आरोप में अपनी सलहज व एक रिश्तेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

रामगोपाल ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनका अपनी पत्नी के साथ विवाद हो गया था। पत्नी ने मायके में इसकी शिकायत कर दी। इससे नाराज हुईं उनकी सलहज अभयपुर निवासी श्यामू की पत्नी सुनीता ने अपने रिश्तेदार थाना निघासन के बदनपुरवा निवासी पंकज के साथ बृहस्पतिवार को घर आकर रामगोपाल से मारपीट की और ईंट से सिर घायल कर दिया। पुलिस ने घायल का मेडिकल कराकर मामले की जांच शुरू की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें