फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: आंवला के मनौना धाम से लौट रही निजी बस ट्रक से टकराई, सात लोग घायल

Wed, 27 Nov 2024 11:35 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

लखीमपुर खीरी के धौरहरा-कफारा मार्ग पर बुधवार सुबह कोहरे के कारण हादसा हो गया। निजी बस सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में दोनों वाहनों के चालकों समेत सात लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन
ट्रक से टकराई बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के आंवला स्थित मनौना धाम से वापस आ रही बस लखीमपुर खीरी के धौरहरा-कफारा मार्ग पर लालजीपुरवा के पास सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। इससे बस में सवार सात लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची धौरहरा थाना पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी धौरहरा भेजा, जहां से डॉक्टरों ने घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। 

विज्ञापन


मंगलवार को धौरहरा से कई यात्री निजी बस से मनौना धाम आंवला गए थे। वहां से वापस बुधवार सुबह करीब आठ बजे घने कोहरे के कारण धौरहरा कफारा मार्ग पर लालजीपुरवा गांव के पास बस ट्रक से टकरा गई। इससे बस में सवार धौरहरा कस्बा निवासी संगीता (35) पत्नी संतोष, बस चालक बसंत कुमार (50) पुत्र मन्नीलाल, सुंदरी (40) पत्नी श्रीराम, पूजा (22), रेनू (30), मोना (45) पत्नी बहऊ व ट्रक चालक घायल हो गया।  बस में करीब 38 लोग सवार थे। बाकी लोग सुरक्षित हैं। 

ये भी पढ़ें- पुल हादसा: गूगल मैप पर अब नहीं दिखेगा 'मौत का रास्ता', बदायूं की डीएम ने शासन को भेजी रिपोर्ट 
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल चालकों की हालत गंभीर 
सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी धौरहरा भिजवाया। घायलों की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल ओयल रेफर कर दिया। दुर्घटना की वजह घना कोहरा बताया जा रहा है। प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार मिश्रा ने बताया कि सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है। जिसमें दोनों चालकों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें