कलीनगर। माधोटांडा पुलिस ने एसपी के निर्देश पर 25 हजार के इनामी गैंगस्टर के आरोपी को पकड़ लिया। थानाध्यक्ष अशोक पाल ने बताया कि आरोपी जसप्रीत उर्फ जस्सी निवासी नवदिया बंकी, शाहजहांपुर को मुखबिर की सूचना पर मंगलवार को डगा पुल के पास से गिरफ्तार किया गया। जिसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। संवाद