वन विभाग के कब्जे में गुजरात की प्राइवेट बस।
- फोटो : LAKHIMPUR
पलियाकलां-बांकेगंज। गुजरात से आकर नेपाल सीमा पर गौरीफंटा तक जा रही प्राइवेट बस की चपेट में आकर दुधवा टाइगर रिजर्व के एक चीतल की मौत हो गई। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने बस को रोक लिया। बस में दूर की सवारियां बैठी होने के कारण उसे गंतव्य तक जाने दिया गया, लेकिन वापसी में उसे कब्जे में ले लिया गया। दुधवा टाइगर रिजर्व प्रशासन ने बस मालिक से 4.50 लाख रुपये का जुर्माना वसूला। इसके बाद बस को रिलीज कर दिया।
दुधवा नेशनल पार्क के उपनिदेशक मनोज सोनकर ने बताया कि दो दिन पहले गुजरात की प्राइवेट बस से कुचल कर एक चीतल की मौत हो गई। बस मालिक से वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत 4.50 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया है। संवाद