जिले की 1167 ग्राम पंचायतों के प्रधान पद के लिए रविवार को आरक्षण की अनंतिम सूची डीएम ने जारी कर दी है। जारी आरक्षण सूची के मुताबिक कुल 395 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की गई हैं। जबकि 582 सीटें सामान्य के लिए हैं। इनमें से 188 सीटें सामान्य महिला के लिए आरक्षित हैं। प्रधान पद पर आरक्षण की स्थिति जानने के लिए सुबह से ही लोग बेताब थे। यह सूची शनिवार शाम को ही फाइनल कर दी गई थी लेकिन डीएम के हस्ताक्षर न हो पाने के कारण उनके लखनऊ से वापस आने पर रविवार को जारी हो सकी। इस बीच लोगों में ऊहापोह की स्थिति बनी रही।
ग्राम पधान पद के लिए जो आरक्षण सूची जारी की गई है उसके मुताबिक अनुसूचित जाति के लिए कुल 175 सीटें आरक्षित हैं इनमें से 97 सीटें अनुसूचित जाति महिला के लिए हैं। अनुसूचित जनजाति के लिए कुल छह सीटें हैं इनमे दो महिलाओं के लिए हैं। पिछड़ी जाति के लिए कुल 307 सीटें आरक्षित की गई हैं इनमें 108 सीटें महिलाओं के लिए है। जबकि सामान्य महिला के लिए 188 सीटें आरक्षित की गई हैं।
आरक्षण सूची देखने को उमड़ी विकास भवन में भीड़
आरक्षण की स्थिति जानने के लिए विकास भवन में जमा हो गए और देर शाम तक वहां भीड़ लगी रही। लोग मोबाइल से सूची की फोटो खींचने का प्रयास कर रहे थे। रविवार को पूरे दिन लोगों में ग्राम पंचायतों को आरक्षण जानने को बेताब रहे।इसके चलते लोग एक दूसरे से आरक्षण की स्थिति जानने की कोशिश में लगे रहे।
--
ब्लाकों में देर शाम तक नहीं पहुंच सकी आरक्षण सूची
जिले के 15 ब्लाकों में देर शाम तक आरक्षण सूची नहीं पहुंच सकी। आरक्षण को लेकर जितनी उत्सुकता लोगों को जिला मुख्यालय पर थी। उससे ज्यादा ग्रामीण क्षेत्र मे थी। रविवार को सुबह से लोग ब्लाक मुख्यालय पर जमा होकर आरक्षण सूची चस्पा होने का इंतजार करते दिखाई दिए।
--
ग्राम प्रधान पद के लिए आरक्षण की स्थिति
जिले में कुल ग्राम पंचायतें..................1167
आरक्षण कुल महिला
अनुसूचित जनजाति 06 02
अनुसूचित जाति 272 97
पिछड़ा वर्ग 307 108
सामान्य 582 188
योग 1167 395