फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ

Sun, 27 Sep 2015 10:32 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
गणेशोत्सव के लिए शहर के विभिन्न मंदिरों और पूजा पंडालों में स्थापित गणेश प्रतिमाओं का रविवार को शोभायात्रा निकालकर शारदानगर में विसर्जन किया गया। विसर्जन यात्रा से पहले श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की पूजा अर्चना और आरती के बाद भोग लगाया। इसके बाद फूलों से सजे वाहनों पर गणेश प्रतिमाओं को विराजमान कर भव्य शोभायात्रा निकाली।
विज्ञापन

शोभायात्रा में शामिल लोग गणपति बप्पा मोरया, मंगलमूर्ति मोरया, गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ आदि जयघोष कर रहे थे। बाजे-गाजे के साथ निकली इस शोभायात्रा में महिलाएं भजन कीर्तन पर नृत्य कर रहीं थीं। लोग एक दूसरे पर गुलाल उड़ा रहे थे। शोभायात्रा पूरे नगर की प्रमुख सड़कों पर भ्रमण करती हुई शारदा नगर पहुंची। जहां गणेश प्रतिमाओं का श्रद्धापूर्वक विसर्जन किया गया।
मेला रोड पर स्थित हनुमान मंदिर में स्थापित गणेश प्रतिमा के अलावा शहर के अन्य मंदिरों और पंडालों में स्थापित गणेश प्रतिमाएं रविवार को विसर्जित हो गईं। इसके अलावा जिन लोगों ने अपने घरों में गणेश प्रतिमाओं की स्थापना की थी, उन्होंने भी पूरी श्रद्धा के साथ प्रतिमाओ का विसर्जन कर दिया।
विज्ञापन

बांकेगंज। कस्बे में पिछले दस दिनों से चल रही गणेश पूजा के दौरान स्थापित की गईं गणेश प्रतिमाओं का रविवार को भव्य शोभयात्रा निकाल कर विसर्जन किया गया। बांकेश्वर महादेव और राधाकृष्ण मंदिर प्रांगण में स्थापना स्थल से गणेश प्रतिमाओं को लेकर शोभायात्रा निकाली गई। गाजे-बाजे के साथ निकली शोभायात्रा में शामिल लोग भजन-कीर्तन और भगवान श्री गणेश की जयकारे करते हुए एक दूसरे पर गुलाल उड़ा रहे थे। गली-मोहल्लों में लोगों ने अपनी छतों से फूल बरसाए और शोभायात्रा का स्वागत किया।  मंदिर प्रांगण से यात्रा शुरू होने से पहले पुरोहित कुसुम शास्त्री ने पंडाल में विधि-विधान से भगवान श्री गणेश का पूजन किया। रविवार दोपहर गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए निकली शोभायात्रा में लोग गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस जल्दी आ, गणपति बप्पा मोरया, मंगलमूर्ति मोरया के जयघोष कर रहे थे। बाजे गाजे के साथ लोग भजन- कीर्तन करते हुए नाच रहे थे। यह शोभायात्रा मंदिर प्रांगण से निकलकर कस्बे के मुख्य मार्गों से होते हुए खीरी ब्रांच नहर पहुंची जहां मूर्तियों का श्रद्धापूर्वक विसर्जन किया गया तथा सुख शांति और समृद्धि की कामना की गई। इस दौरान पूरा कस्बा भक्ति में डूबा नजर आया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें