फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बाल वाटिकाओं के संचालन के लिए की जा रहीं तैयारियां

Mon, 11 Aug 2025 11:39 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले में जिन स्कूलों का विलय हो गया है, उनमें जल्द ही बाल वाटिकाएं संचालित की जाएंगी। इनमें तीन से छह वर्ष के बच्चों को खेलकूद का सामान, स्टेशनरी, पेंसिल, फोम वाली दरी, कलर आदि उपलब्ध कराया जाएगा। विभाग इसकी तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन

शासनादेश के अनुसार, कम छात्र संख्या वाले स्कूलों का विलय किया गया था। शिक्षा विभाग ने 49 स्कूलों की सूची डीपीओ को सौंपी थी लेकिन बाद में योजना में बदलाव किया गया।इससे 29 स्कूलों का विलय रद्द कर दिया गया। अब केवल 20 स्कूलों को बाल वाटिकाओं में तब्दील किया जाएगा।
बाल वाटिकाओं को 15 अगस्त के बाद शुरू किया जाना प्रस्तावित है। बीते दिनों हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा ने बीएसए को दिशा-निर्देश भी दिए थे। बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने बीईओ को विद्यालयों की साफ-सफाई, रंग-रोगन के अलावा मरम्मत आदि कराने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि इसमें बाल विकास एवं पुष्टाहार विकास विभाग की मदद भी ली जाएगी। बच्चों को जो उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे, उनको खरीदने के लिए कंपोजिट ग्रांट का इस्तेमाल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें