फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खीरी में प्रीमियम पेट्रोल सौ रुपये के पार

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रीमियम पेट्रोल पर 18 महीने में बढ़ गए 23 रुपये, एक जनवरी 2020 को 77.59 था
विज्ञापन

सादा पेट्रोल भी सौ का आंकड़ा छूने में मात्र 2.88 रुपये ही पीछे
लखीमपुर खीरी। जिले में प्रीमियम पेट्रोल के दाम सौ रुपये के पार पहुंच गए हैं। सादा पेट्रोल भी सौ का आंकड़ा छूने में मात्र 02.88 रुपये ही पीछे है। पिछले डेढ़ साल में प्रीमियम पेट्रोल पर 22.99 रुपये बढ़े हैं। प्रीमियम पेट्रोल की बढ़ी कीमतों से आम जनजीवन अस्तव्यस्त हो चला है।
आज के दौर में बाइक हर किसी की जरूरत बन गई है। मगर, पेट्रोल के बढ़ते दामों से दिन पर दिन बाइक चलाना मुश्किल होता जा रहा है। पहले जहां सौ रुपये का प्रीमियम पेट्रोल पांच से छह दिन तक चलता है। मगर, अब सौ रुपये में बमुश्किल दो-तीन दिन ही चल रहा है। उधर, डीजल मूल्य बढ़ने से किसान भी परेशान हैं। खेती किसानी में फसल बोने से लेकर तैयार करने तक डीजल की जरूरत होती है। मगर, 90 रुपये में बिक रहे डीजल ने छोटे किसानों की कमर तोड़ कर रख दी है।
विज्ञापन


रोजाना सुबह छह बजे बदलती है कीमत
पेट्रोल-डीजल की कीमत तेल कंपनियों के हाथ में है। कंपनियां रोजाना इसमें बढ़ोतरी कर रही हैं। इनके मूल्यों में प्रतिदिन सुबह छह बजे बदलाव होता है। सुबह बह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं।

तारीख- पेट्रोल सादा, स्पीड, डीजल
जनवरी-20= 75.25, 77.59, 66.98
एक फरवरी= 86.08, 88.39, 77.42
28 फरवरी= 89.76, 92.09, 82.37
एक जून= 92.48, 95.36, 86.43
छह जुलाई= 97.70, 100.58, 90.41

पेट्रोल-डीजल का मूल्य कंपनी निर्धारित होता है। सुबह छह बजे मेसेज आता है कि इतने पैसे बढ़ गए हैं। कीमतें जब कम थीं तो बिक्री ज्यादा होती थी। पहले लोग टंकी फुल करवाते थे। मगर, अब सौ दो सौ रुपये का ही तेल डलवाते हैं। - अनिल अग्रवाल, मैनेजर लक्ष्मी पेट्रोल पंप

पहले सौ रुपये का पेट्रोल डलवाने पर चार-पांच दिन बाइक आराम से चलती थी। मगर अब दो-तीन दिन तक भी बाइक नहीं चल पा रही। मगर, घर दूर होने के कारण बाइक लाना मजबूरी है। यदि इसी तरह रेट बढ़ते रहे तो कुछ दिन बाद साइकिल लेनी पड़ जाएगी। - अजीत वर्मा, स्वास्थ्य कर्मी
महंगाई के साथ पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों ने परेशान कर रखा है। डीजल मूल्य बढ़ने से खेती बाड़ी करना भी मुश्किल हो रहा है। सरकार को पेट्रोल डीजल की कीमतों पर नियंत्रण करना चाहिए, जिससे आम आदमी और किसानों को दिक्क्त न हो। - करुनेश मिश्रा मोहम्मदी
विज्ञापन

पेट्रोल के दाम दिन दूने रात चौगुने बढ़ रहे हैं। पिछले साल जहां जनवरी में 75 रुपये में पेट्रोल था। डेढ़ साल में बढ़ते बढ़ते 100 के पार पहुंच गया। अब तो स्कूटी से सिर्फ घर से अस्पताल ही आना-जाना हो रहा है। बढ़ती महंगाई के कारण आखिर किन किन खर्चों में कटौती करें। - सुष्मिता वर्मा, मैनेजर, महिला अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें