फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: रोटरी क्लब लखीमपुर की प्रीति अध्यक्ष व अरुणा सचिव चुनी गईं

विज्ञापन
रोटरी क्लब लखीमपुर का पद ग्रहण कार्यक्रम में मौजूद नव नियुक्त पदा​धिकारी। स्रोत- संस्था
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। रोटरी क्लब लखीमपुर का पद ग्रहण कार्यक्रम आवास विकास में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंडलाध्यक्ष सुरेश कुमार अग्रवाल व रोटरी जोन 16 के सहायक मंडलाध्यक्ष मुकेश सक्सेना मौजूद रहे। सत्र 2025-26 की नई अध्यक्ष प्रीति सिंह ने अपनी नई कार्यकारिणी का परिचय कराया। सत्र की योजनाओं से सभी को अवगत कराया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस वर्ष स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण सुरक्षा और निर्धन बालिकाओं के विवाह तथा स्वच्छ शीतल जल जैसी अनेक परियोजनाओं को प्रमुखता से शामिल किया गया है। नई कार्यकारिणी में सचिव अरुणा अग्रवाल, कोषाध्यक्ष पूनम आगा, उपाध्यक्ष संदीप गुप्ता, अमिताभ निगम, सहसचिव सुरेश अग्रवाल व कार्यकारी सचिव अरुण सिंह को बनाया गया।
क्लब के प्रशिक्षक डीएन मालपानी, पवन कुमार शुक्ला, नरेश अग्रवाल तथा ऑडिटर के पद पर पूर्वाध्यक्ष रवि भूषण साहनी निर्वाचित किए गए। कार्यक्रम में क्लब सदस्यों के अतिरिक्त रोटरी क्लब गोला सेंट्रल, रोटरी क्लब भीरा, इनरव्हील क्लब नवदिशा, जेसीज क्लब लखीमपुर सहित अनेक संस्थाओं के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें