फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौंदर्य में प्रीति और रैंप में कृष्णिका सम्मानित

विज्ञापन
दिल्ली में रैंप विजेता कृष्णिका को सम्मानित करतीं भाग्यश्री।
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। दिल्ली के नारायण बिहार स्थित द ग्रेस लग्जरी हाल में आयोजित सौंदर्य प्रतियोगिता में मोहल्ला मिश्राना निवासी प्रीति और रैंप फैंशन में सात वर्षीय कृष्णिका शंकर को अभिनेत्री भाग्यश्री ने दिल्ली में सम्मानित किया।
विज्ञापन

प्रीति ने बताया कि आर्यकन्या चौराहा के निकट उनका सैलून है। प्रतियोगिता 14 मार्च को रैडिक्स ब्यूटी के विक्की शर्मा ने कराई थी। इसमें विभिन्न राज्यों से ब्यूटीशियन बिजनेस से जुड़ी महिलाओं ने हिस्सा लिया था। साथ ही रैंप प्रतियोगिता हुई थी, जिसमें मोहल्ले की ही सात वर्षीय कृष्णिका शंकर विजेता रहीं। दोनों विजेताओं को अभिनेत्री भाग्यश्री ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर अभिनेता आरजे दिलीप सिंह सहित कई हस्तियां मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें