फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख के चुनाव की तैयारी में संभावित उम्मीदवार, सदस्यों की खरीद-फरोख्त हुई तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
सत्तापक्ष के एक विधायक ने अपनी पत्नी को प्रमुख बनाने के लिए झोंकी ताकत
विज्ञापन

25 से 50 हजार रुपये प्रत्येक सदस्य पर किए जा रहे हैं खर्च
लखीमपुर खीरी। ब्लॉक प्रमुख चुनाव की घोषणा से पहले संभावित उम्मीदवारों ने सदस्यों को अपने कब्जे में लेना शुरू कर दिया है। गांवों से निकालकर सदस्यों को सुरक्षित ठिकानों पर भेजा जा रहा है। सत्तापक्ष के एक विधायक ने तो अपनी पत्नी को ब्लॉक प्रमुख बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। बताया जा रहा है कि उन्होंने करीब 70 सदस्यों को बसों से अलग-अलग शहरों की सैर पर भेज दिया है।
जनपद में 15 ब्लॉकों पर प्रमुख पदों पर चुनाव होना है, जिसमें नौ पद आरक्षित और छह पद अनारक्षित हैं। बांकेगंज और मितौली के प्रमुख पद अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित है, जबकि बिजुआ और बेहजम के प्रमुख पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। रमियाबेहड़ व निघासन के प्रमुख पद ओबीसी महिला के लिए और ईसानगर व धौरहरा के प्रमुख पद ओबीसी के लिए आरक्षित हैं।
विज्ञापन

पसगवां ब्लॉक प्रमुख पद महिला के लिए आरक्षित है। लखीमपुर, मोहम्मदी, कुंभी, फूलबेहड़, पलिया और नकहा ब्लॉक प्रमुख पद अनारक्षित हैं, जिससे इनमें किसी भी वर्ग का प्रत्याशी चुनाव लड़ सकता है। भाजपा से टिकट मांगने वाले संभावित उम्मीदवारों की लंबी फेहरिस्त है, लेकिन विधायक व सांसद अपने चहेतों को प्रमुख बनाने की कोशिशों में जुट गए हैं। हालांकि भाजपा के अभी अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित नहीं किए हैं, लेकिन उससे पहले ही संभावित उम्मीदवारों ने सदस्यों को अपने कब्जे में लेने के लिए पूरी ताकत झोक दी है।
मिली जानकारी के मुताबिक, भाजपा के एक विधायक ने अपनी पत्नी को प्रमुख बनाने के लिए कई दिन पहले से तैयारी शुरू कर दी थी और अब तक कुल 124 सदस्यों में से करीब 70 सदस्यों को सुरक्षित ठिकानों पर भेज चुके हैं। यह हाल तब है कि भाजपा ने अपने विधायकों और सांसदों को पंचायत चुनाव में अपने सगे संबंधियों को न उतारने की नसीहत दी थी। बावजूद इसके विधायक ने अपने भाई और माता का जिला पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन कराया था, जिसे हाईकमान के निर्देश पर वापस लेना पड़ा था। इसके बाद भी विधायक अपनी पत्नी को प्रमुख बनाने पर अड़े हैं। इससे पार्टी के दूसरे धड़े में बगावत के सुर पनप रहे हैं। इसी तरह अन्य ब्लॉकों में भी संभावित उम्मीदवार सदस्यों की खरीद-फरोख्त में जुटे हैं। 25 से 50 हजार रुपये में सदस्यों को अपने पक्ष में मतदान के लिए राजी किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव होने के बाद ब्लॉक प्रमुख पदों के उम्मीदवारों के नाम घोषित किए जाएंगे। ब्लॉक प्रमुख पदों पर चुनाव लड़ने के लिए आवेदन करने वाले संभावित उम्मीदवारों की सूची हाईकमान को भेज दी गई है, जहां पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। प्रमुख पद के लिए इच्छुक विधायक या सांसद के निकट संबंधियों को भी टिकट दिया जा सकता है।
- सुनील सिंह, जिलाध्यक्ष, भाजपा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें