फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खराब मिली दाल, सरसों का तेल मिला एक्सपायर

Thu, 08 Sep 2016 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  निघासन।
विज्ञापन
दाल - फोटो : PTI
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा टीम ने स्कूल और किराने की दुकानों पर की छापेमारी
विज्ञापन

लुधौरी के प्राथमिक, उच्च प्राथमिक विद्यालय में नहीं बनता मिला एमडीएम 
खाद्य सुरक्षा टीम ने आधा दर्जन स्कूलों तथा किराने की दुकानों पर छापेमारी की। इस दौरान कहीं दाल खराब मिली तो कहीं एक्सपायरी सरसों का तेल बिकता मिला। लुधौरी के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूल में एमडीएम भी नहीं बनता पाया गया। टीम ने किराने की दुकानों से नमूने भरे और स्कूलों में बने एमडीएम को भी परखा।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. विवेक कुमार वर्मा ने बताया कि खाद्य विभाग की टीम ने लुधौरी के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय पहुंचकर एमडीएम का जायजा लेना चाहा, लेकिन किसी अध्यापक के न होने के कारण खाना नहीं बनता मिला। स्कूल के मैदान में खेल रहे थे। जब उन्होंने बच्चों से पूछा तो बच्चों ने बताया कि मास्टर साहब नहीं आए, इस लिए खाना नहीं बना है। इसके बाद टीम दुर्गापुरवा के प्राथमिक विद्यालय पहुंची और वहां बन रहे खाने की गुणवत्ता परखी। टीम ने लुधौरी स्थित ललित किराना स्टोर पहुंचकर जब निरीक्षण किया तो बिक्री की जा रही उड़द की पचास किलो दाल खराब पाई। सरसों का तेल एक्सपायरी वाला मिला। टीम ने दाल और तेल को तालाब में फिकवाया। उसके बाद टीम ने रस पैकेट का नमूना लिया। वही सिंगाही पहुंची टीम ने प्रमोद नामक दुधिया के दूध का सैंपल लिया। टीम द्वारा औचक निरीक्षण करने से खासतौर पर व्यापारियों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें