फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम के निर्देश के बाद  भी नही हटा ट्रांसफार्मर

Thu, 08 Sep 2016 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
लापरवाही - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर के कारण नहीं पूरा सका स्टेशन रोड का निर्माण 
विज्ञापन

 बिजली विभाग के एक्सईएन की लापरवाही के चलते स्टेशन रोड का निर्माण कार्य अभी तक पूरा नहीं हो सका है। स्टेशन रोड पर ट्रांसफार्मर रखा होने के कारण ठेकेदार ने करीब तीस मीटर का भाग छोड़कर शेष पर इंटरलाक लगवा दिया है। करीब एक माह से अधूरी पड़ी यह सड़क राहगीरों के लिए मुसीबत बनी हुई है। 
जिला उद्योग बंधु की बैठक में व्यापारियों ने हीरालाल धर्मशाला से स्टेशन जाने वाले मार्ग का निर्माण कराए जाने की मांग डीएम आकाशदीप से की थी। जिसका निरीक्षण करते हुए डीएम ने बिजली विभाग के एक्सईएन रजनीकांत मिश्रा को स्टेशन गेट के पास रखे ट्रंासफार्मर हटवाने के निर्देश देकर पालिका ईओ अवनींद्र कुमार को इसका चौड़ीकरण के साथ निर्माण कराने के लिए कहा था। जिस पर पालिका ने दोनो तरफ की सड़क का निर्माण कार्य प्रारम्भ करवा दिया था। लेकिन ट्रांसफार्मर नहीं हटने की वजह से ठेकेदार ने करीब तीस मीटर का भाग छोड़ कर शेष सड़क का निर्माण पूरा करवा दिया था। करीब तीस मीटर के इस भाग में इंटर लाक न लग पाने के कारण लोगों को आने जाने में दिक्कत हो रही है। 
विज्ञापन

इस संबंध में ठेकेदार का कहना है कि ट्रांसफार्मर और पोल हटाने में इंटर लाक उखड़ जाएगी, इसलिए उतना भाग छोड़ दिया है। इसके हटते ही वहां पर भी निर्माण करवा दिया जाएगा।
 
ट्रांसफार्मर से स्टेशन और रेलवे कालोनी को सप्लाई दी जाती है। ट्रांसफार्मर जहां पर लगाया जाना है वहां पर रेलवे अधिकारियों को सर्किट लगाने के लिए कहा था। सर्किट लगते ही ट्रांसफार्मर हटा दिया जाएगा। 
विज्ञापन

रजनीकांत मिश्रा, एक्सईएन विद्युत वितरण खंड प्रथम 


स्टेशन रोड पर इंटरलाकिंग का कार्य करवा गया है। ट्रासंफार्मर नही हट पाने के कारण करीब तीस मीटर में इंटर लाक नही लग सका है। ट्रासंफार्मर हटाने के लिए कई बार एक्सईएन से कहा गया है।
अवनींद्र कुमार, ईओ नगर पालिका लखीमपुर 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें