पलियाकलां। प्रवर्तन निदेशालय द्वारा राहुल गांधी से लगातार की जा रही पूछताछ का कांग्रेसियों ने विरोध किया है। राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम को दिया गया है। इसमें तत्काल उत्पीड़न रोकने की मांग की गई है।
पलिया तहसील में भारी संख्या में कांग्रेसी पहुंचे और राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम डॉ. अमरेश कुमार को दिया है। कहा गया है कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर ईडी दुर्भावना पूर्ण कार्रवाई कर रही है। यह सब भाजपा के इशारे पर हो रहा है। बिना किसी आधार के ईडी राहुल गांधी से पूछताछ कर रही है। राहुल गांधी के दमन व उत्पीड़न का भाजपा प्रयास कर रही है। इसे तत्काल रोका जाना जरूरी है। मामले में सही निर्णय लेने की मांग की गई है। इस दौरान कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष सचिन कुमार शाह, आबिद हुसैन, आदिल खां, आसिफ अली, रामू त्रिवेदी, एएल शर्मा, रामलखन सिंह समेत भारी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे। संवाद