चंदनचौकी। विहिप की राष्ट्रीय नेता साध्वी प्राची ने कहा कि ईसाई मिशनरी सीमा के दोनों ओर थारू समाज में मीठा जहर घोल रही है, इनके लोग गरीब अनपढ़ थारूओं को इलाज, शिक्षा एवं नौकरी के नाम पर लालच देकर भ्रमित कर रहे हैं। कहा कि हमको इनके दुष्प्रचार से बचना है और अपने देश को भी बचाना है इसीलिए हमारी जिम्मेदारी है कि हम उनके बहकावे में न आएं और बच्चों को पढ़ाकर उन्हें जागरूक बनाएं। वह रविवार को श्री गुरुनानक देव जी के 550वें प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में सरस्वती शिशु मंदिर में चल रहे अंतरराष्ट्रीय संत सम्मेलन के समापन के मौके पर बोल रहीं थी।
भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संतों के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम में संतों को श्रीमद्भागवत व अंग वस्त्र वितरित किए गए। कार्यक्रम का संचालन आचार्य संजय ने किया। इस मौके पर बलजीत सिंह, ओमप्रकाश, संतराम गुप्ता, भाजपा नगर अध्यक्ष उदयवीर सिंह, रवि गुप्ता, सीओ राकेश नायक, इंस्पेक्टर सियाराम के साथ ही भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।