फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश पर दीपक के परिवार के छह लोगों पर भी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
फरधान। गांव चिन्हारपुर में तीन माह पूर्व हुए दीपक हत्यकांड का मामला एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। हत्यारोपियों के परिवार की एक महिला की ओर से पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर दीपक के परिवार के छह लोगों के खिलाफ भी मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

10 सितंबर को गांव चिन्हारपुर में ग्राम समाज की जमीन पर बनी दीवार को गिराने को लेकर विवाद हो गया था। दीवार तोड़ रहे दिलीप, दिनेश, नितिन, सरोज, मनोज, प्रमोद, अमर सिंह, विनीत और संजय ने विरोध करने पर दूसरे पक्ष के दीपक, उमेश और पंकज की पिटाई कर दी थी। दीपक (20) को ईंटो से कुचलकर मौत के घाट उतार दिया था। पुलिस ने मृतक के पिता विनोद वर्मा की तहरीर नौ लोगों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि तीन लोग अब भी फरार हैं। जेल में बंद दिनेश कुमार की मां सुमन ने कोर्ट में मारपीट में दिनेश के घायल होने की बात कही और दीपक के परिवार पर रिपोर्ट दर्ज कराने की अपील की थी। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर दीपक के चाचा उमेश वर्मा, मुकेश वर्मा, पंकज वर्मा और दीपक के तीन रिश्तदारों प्रमोद वर्मा, अश्वनी और बबलू धारा 323, 324 और 506 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


कोर्ट के आदेश पर छह लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। विवेचना मैं खुद करूंगा।
-विमल गौतम प्रभारी निरीक्षक थाना फरधान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें