फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: लोहे की रॉड से हमला कर व्यापारी से ले गए रुपयों का बैग

Mon, 13 Oct 2025 11:19 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
निघासन सीएचसी में घायल सर्राफा व्यापारी अमित सोनी। संवाद
विज्ञापन
निघासन। थाना सिंगाही क्षेत्र में सिंगाही–बेलरायां मार्ग पर सोमवार शाम बेलरायां से दुकान बंद कर लौट रहे सर्राफ पर बदमाशों ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले के बाद लुटेरे 35 हजार रुपये की नकदी से भरा बैग लूटकर भाग गए।
विज्ञापन

वारदात में व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। घायल को सीएचसी निघासन से जिला अस्पताल लखीमपुर रेफर किया गया है। घटना के बाद पूरे इलाके में पुलिस ने नाकाबंदी की गई। निघासन कस्बे के भाजपा नेता रामप्रकाश सोनी के पुत्र अमित सोनी की बेलरायां में ज्वेलर्स की दुकान है। सोमवार शाम करीब पौने छह बजे वह अपने नौकर गणेश के साथ दुकान बंद कर सिंगाही लौट रहे थे। रास्ते में सिंगाही और सिंगहा के बीच स्थित मुर्गी फार्म के पास पीछे से पल्सर बाइक पर सवार दो बदमाश पहुंचे और अमित के सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। वार से अमित सड़क पर गिर पड़े, तभी बदमाश बैग, जिसमें 35 हजार रुपये थे, वह लूटकर भाग गए।

घटना के बाद नौकर गणेश किसी तरह भागकर घर पहुंचा और परिजनों को सूचना दी। थोड़ी देर बाद सिंगाही थानाध्यक्ष अजीत कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को सीएचसी निघासन भेजा, जहां से डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गई है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही सीओ शिवम कुमार और निघासन कोतवाल महेशचंद भी निघासन सीएचसी पहुंचे और घायल से जानकारी ली। सीओ ने पुलिस को पूरे इलाके की नाकाबंदी कर बदमाशों की धरपकड़ के निर्देश दिए।

वर्जन

बदमाशों ने पहले व्यापारी पर हमला कर कैश से भरा बैग लूटा। राहगीरों के पहुंचने पर लुटेरे जल्दबाजी में जेवरात से भरा दूसरा बैग वहीं छोड़कर भाग गए। बदमाशों को पकड़ने के लिए इलाके में पुलिस को अलर्ट कर नाकाबंदी के निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन


शिवम कुमार, सीओ निघासन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें