फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुक्का बेचने वाले दुकानदारों को पुलिस ने चेताया

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली पुलिस ने शहर में अपराधों पर रोकथाम के लिए रात को फ्लैग मार्च किया। सदर चौराहे से कचेहरी रोड होते हुए पुलिस फोर्स विलोबी मेमोरियल ग्राउंड पहुंची, जहां पर कुछ लोग अंधेरे का लाभ लेकर शराब पी रहे थे। पुलिस को देखकर भाग गए। कुछ लोगों से पुलिस ने पूछताछ करने के बाद छोड़ दिया।
विज्ञापन

इस दौरान प्रभारी निरीक्षक ने आसपास की दुकानों का निरीक्षण किया तो कई दुकानों पर हुक्का बिकते मिलेे। इस पर प्रभारी निरीक्षक चंद्रशेखर ने दुकानदारों को हुक्का न बेचने की चेतावनी दी। ग्राउंड में शराब पीने वालों को पानी व गिलास मुहैया कराने वाले दुकानदारों को चेतावनी दी कि दोबारा ऐसा पाया तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें