फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: 20 से ज्यादा संदिग्धों को पुलिस ने उठाया, नतीजा शून्य

Wed, 17 Dec 2025 01:34 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
फरधान। थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह कोचिंग जा रही दो छात्राओं को गन्ने के खेत में खींचकर एक से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने 20 से ज्यादा संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। हालांकि, नतीजा सिफर रहा। हालांकि, पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरी घटना से पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की सुबह सहेली के साथ कोचिंग जा रही 17 वर्षीय छात्रा से तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। पुलिस ने संज्ञान में लेते हुए एक नाम ज्ञात सहित तीन पर दुष्कर्म और पाॅक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू की है।
पुलिस के अनुसार, दुष्कर्म पीड़िता के कोई भी मेजर इंजरी नहीं है, जिससे की उसका इलाज कराया जाए। इसलिए वह अपने घर पर ही है। खुलासे के लिए लगभग 20 से अधिक संदिग्ध लोगों को पुलिस ने पकड़ा। इनमें से कई लोगों को पुलिस ने वापस घर भी भेज दिया है। खुलासे के लिए तीन थानों की फोर्स के अलावा एसओजी टीम, साइबर क्राइम टीम समेत लगभग दस टीमें लगी हुई हैं। मामले की गंभीरता दिखाते हुए एएसपी को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके बाद भी पुलिस के हाथ अभी तक घटना से जुड़ा कोई अहम सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक दयाशंकर द्विवेदी ने बताया कि घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है। कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं, जिनसे घटना जल्द ही खुलने की संभावना है। पुलिस दिन भर लखीमपुर मार्ग पर लगे सीसी कैमरों के फुटेज, संदिग्ध मोबाइल नंबरों की जांच के साथ कई लोगों से पूछताछ करने में लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें