फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: मोदी-योगी को बम से उड़ाने की धमकी भरी पोस्ट से पुलिस की उड़ी नींद

Wed, 03 Apr 2024 12:33 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी में सोमवार देर रात धौरहरा पुलिस के व्हाट्सएप ग्रुप पर बड़े नेताओं को जान से मारने और बम से उड़ाने की पोस्ट वायरल होने के बाद खीरी पुलिस की नींद उड़ गई। आरोपी युवक को हिरासत में लेकर छानबीन की गई तो मालूम हुआ कि पोस्ट दो साल पुरानी है। पुलिस ने आरोपी युवक का मंगलवार को 151 में चालान कर दिया है। वहीं पुलिस अब पोस्ट को पुन: वायरल करने वाले युवक को तलाश रही है।

विज्ञापन


आचार संहिता और धारा 144 लागू होने के बाद भी लोग माहौल बिगाड़ने की कोशिश में हैं। सोमवार रात करीब 11 बजे किसी ने एक पोस्ट वायरल कर दी। पोस्ट में नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। पोस्ट करने वाले युवक ने खुद को सपा का नायक बताया था। पोस्ट धौरहरा पुलिस के पीएस ग्रुप पर वायरल हुई थी। ग्रुप में धौरहरा पुलिस के कई अधिकारी और सिपाही भी जुड़े हैं। 

तुरंत ही पुलिस ने साइबर सेल के अधिकारियों की मदद से पोस्ट वायरल करने वाले की तलाश शुरू की। जानकारी में आया कि दो साल पहले यानी नवंबर 2021 में ग्राम शेखनपुरवा निवासी हिकमत खान ने फेसबुक पर दोनों नेताओं की धमकी भरी पोस्ट वायरल की थी। तब तैनात उपनिरीक्षक की तहरीर पर हिकमत खान जेल गया था, जिसकी चार्जशीट भी दाखिल की जा चुकी है। संवाद
विज्ञापन


एएसपी पूर्वी पवन गौतम ने बताया कि सीओ और इंस्पेक्टर को जांच करने के आदेश जारी किए गए हैं। पोस्ट को दोबारा वायरल करने वाले की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें