लखीमपुर खीरी। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत आवास प्लस एप पर प्राप्त आवेदनों की जांच पूरी होने के बाद अंतिम सूची में से 20977 लाभार्थियों को वित्तीय वर्ष 2020-21 में आवास दिया जाएगा। सरकार से लक्ष्य मिलने के बाद विभाग ने लाभार्थियों के बैंक खाते में 1.20 लाख रुपये की धनराशि भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। यह धनराशि तीन किस्त प्रथम में 40 हजार, दूसरी में 70 हजार और तीसरी में 10 हजार रुपये दिए जाएंगे। इसके अलावा मनरेगा से मजदूरी के लिए करीब 18 हजार रुपये लाभार्थी के खाते में भेजे जाएंगे।
आवास का लाभ लेने के लिए 250184 लोगों ने आवास प्लस एप पर आवेदन किया था। इन सभी का सत्यापन ग्राम पंचायत के सचिवों से कराया गया। जांच पूरी होने के बाद 149065 आवेदन पात्र पाए गए। इसमें से 20977 लाभार्थियों को इस वर्ष आवास दिए जाएंगे। इसके लिए विभाग ने 1343 लाभार्थियों की जीओ टैगिंग करा ली है और 648 लाभार्थियों के खाते में पैसा भेजने की तैयारी है। पीडीरामकृपाल चौधरी ने बताया कि जल्द ही 206 लाभार्थियों के खाते में धनराशि पहुंच जाएगी।
ब्लॉकवार आवासों का लक्ष्य
-बांकेगंज में 985, बेहजम में 1486, बिजुआ में 1343, धौरहरा में 990, ईसानगर में 1445, कुंभी में 1223, लखीमपुर में 1524, मितौली में 3281, मोहम्मदी में 918, नकहा में 1413, निघासन में 1816, पलिया में 808, पसगवां में 1477, फूलबेहड़ में 987, रमियाबेहड़ में 1281 आवास के आवंटन का लक्ष्य है। संवाद