गोला में कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रहलाद पटेल की अगुवाई में हुआ आयोजन
लखीमपुर खीरी। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह की अध्यक्षता में रविवार को लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल का जन्म दिवस राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर सभी सरकारी दफ्तरों में राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई गई।
कलक्ट्रेट में डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने सरदार बल्लभ भाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण किया। इसके बाद वहां मौजूद अधिकारी व कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा के लिए सरदार पटेल के विचार आज भी प्रासंगिक है। डीएम ने सरदार बल्लभ भाई पटेल के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने के लिए ऐसे विचारों का त्याग करना होगा, जो इंसान व समाज को बांटते हैं। तभी हमारे राष्ट्र की एकता, संप्रभुता, अखंडता कायम रहेगी। इस अवसर पर एडीएम संजय कुमार सिंह, जीएम संपूर्णानगर, डीईओ कुलदीप दिनकर, प्रशासनिक अधिकारी सलीम, प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, सुरेश कुमार, विवेक चंद्र श्रीवास्तव, सुधीर सोनी मौजूद रहे।
पसगवां। ब्लॉक परिसर में खंड विकास अधिकारी प्रदीप चौधरी और कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक अंबर सिंह ने सरदार पटेल की जयंती पर उन्हें याद किया और लोगों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। इस मौके पर ब्लॉक के कर्मचारी और अधिकारी मौजूद रहे। इस मौके पर एसपी विजय ढुल ने सभी पुलिस कर्मियों को एकता का संदेश देते हुए शपथ दिलाई। इसमें सीओ, इंस्पेक्टर समेत थाना का समस्त स्टाफ मौजूद आदि मौजूद रहा। संपूर्णानगर थाना परिसर में थाना प्रभारी अनिल कुमार सैनी खजुरिया चौकी इंचार्ज विपिन सिंह, दरोगा उदयभान यादव समेत स्टाफ ने सरदार पटेल को याद किया। इस दौरान पालिकाध्यक्ष महमूद हुसैन खां, जफर अहमद टीटू, जावेद अख्तर, फुरकान अंसारी, गुरप्रीत सिंह नन्नर, मनोज, सतीश आदि मौजूद रहे।
गोला गोकर्णनाथ। नगर के इंदिरा पार्क में कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रहलाद पटेल की अगुवाई में आयोजन हुआ। इस मौके पर नगर अध्यक्ष सत्य प्रकाश बाजपेई, सहजेंद्र दीक्षित, प्रेम कुमार वर्मा, ,रामकुमार वर्मा, मतीन शाह, बृजेश मिश्रा, फरीद अंसारी, राजा मसूद हुसैन, वीरेंद्र कुमार राज, युसूफ अली, अजय शुक्ला, अनूप शुक्ला आदि मौजूद रहे। उधर, लखीमपुर रोड स्थित सीजी एनपीजी कॉलेज में कुर्मी युवा महासंघ के प्रदेश महासचिव पटेल अशोक कनौजिया, अभिजय पटेल, ज्ञानचंद वर्मा, सतीश वर्मा, गौरव वर्मा, मोहित पटेल, रामसेवक वर्मा फौजी, विक्रम वर्मा, आकाश वर्मा आदि ने सरदार बल्लभ भाई पटेल की मूर्ति पर माल्यार्पण किया।
ममरी। मोहम्मदी महेशपुर रेंज परिसर में रेंजर मोबीन आरिफ ने स्टाफ ने वन कर्मियों, हैदराबाद थाना में प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मी कांत मिश्रा ने स्टाफ को एकता दिवस की शपथ दिलाई और सरदार पटेल के बताए मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। इस मौके पर सरदार पटेल स्मारक इंटर कॉलेज, पटेल शांति निकुंज इंटर कॉलेज, सरस्वती विद्या मंदिर समेत कई विद्यालयों में भी शपथ ग्रहण समारोह के आयोजन किए गए।