फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: गेहूं खरीद में बी पैक्स बनकटी फिसड्डी तो खाद्य विभाग का चार नंबर केंद्र अव्वल

विज्ञापन
पलिया मंडी समिति ​स्थित क्रय केंद्र पर गेहूं तौलते कर्मी। संवाद - फोटो : :शहर में निकाली गई भगवना परशुराम शोभायात्रा में शामिल युवा।
विज्ञापन
पलियाकलां। पलिया मंडी समिति में गेहूं की खरीद के लिए नौ सरकारी क्रय केंद्र बनाए गए हैं, जबकि एक केंद्र चंदनचौकी और एक महंगापुर में है। इसमें बी पैक्स बनकटी प्रथम का सेंटर गेहूं खरीद में अब तक सबसे फिसड्डी है, जबकि मंडी में स्थित खाद्य विभाग का चार नंबर केंद्र सबसे अव्वल है। यहां सात हजार क्विंटल से अधिक गेहूं की खरीद हो चुकी है।
विज्ञापन


पलिया मंडी समिति में अलग-अलग केंद्रों को बनाया गया है। इसमें अब तक सबसे कम गेहूं बी पैक्स बनकटी पर 466.50 क्विंटल खरीदा गया है। इसके बाद दूसरे नंबर पर यूकेएसएस चंदनचौकी पर 530.50 क्विंटल, एसएस टेहरा पर 735.50 क्विंटल, बी पैक्स बनकटी द्वितीय पर 795.50 क्विंटल खरीद हुई हैं।
इन केंद्रों पर धीमी गति से खरीद हो रही है। इसके अलावा सीएमएस पलिया पर 1190.28 क्विंटल, खाद्य विभाग प्रथम पर 1939.50 क्विंटल, खाद्य विभाग तीन पर 2021 क्विंटल गेहूं खरीदा गया है।
विज्ञापन

इसके बाद एफसीआई पलिया पर 3179 क्विंटल, एफसीआई महंगापुर पर 3346.50 क्विंटल, खाद्य विभाग दो पर 3564 क्विंटल गेहूं की खरीद हुई हैं। सबसे अधिक खरीद पलिया मंडी स्थित खाद्य विभाग के चार नंबर केंद्र पर हुई है और यहां अब तक 7765.50 क्विंटल गेहूं की खरीद हो चुकी है।
मार्केटिंग इंस्पेक्टर आदित्य सिंह का कहना है कि खरीद लगातार सुचारू रूप से चल रही है और अब मानक में ढील होने के चलते लगातार किसानों का गेहूं तौला जा रहा है। फिर भी जिन सेंटरों पर खरीद कम है उन केंद्र प्रभारियों को निर्देशित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें