दिए कई टिप्स, जनता को वाकिफ कराने के निर्देश
नगर कांग्रेस कार्यालय पर टीम प्रशांत किशोर टीम की टीम ने कांग्रेसियों के साथ बैठक की। उन्होंने जनता के बीच जाकर चुनावी घोषणाओं का प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए।
अध्यक्ष कुलदीप सिंह के यहां स्थित पार्टी कार्यालय पर प्रशांत किशोर टीम की सदस्य निदा ने पलिया विधानसभा की कैंपेन कमेटी की बैठक की। इस बैठक में कमेटी के सदस्यों को बताया कि कांग्रेस पार्टी दो प्रमुख वादों से शुरुआत करेगी, जिसमें किसानों का कर्जा माफ और बिजली का बिल हाफ करना शामिल होगा। यह बात घर-घर पहुंचाने के लिए बूथ स्तर के कार्यकर्ता को एक बस्ता दिया जाएगा और उसमें सौ फार्म होंगे। जो घर-घर जाकर लोगों से भरवाए जाएंगे। बैठक में सैफ अली नकवी, रिसाल अहमद, अमर गुप्ता राम सिंह, रामचंद्र सिंह, विनोद गर्ग, आबिद हसन, वसीम सिददीकी, रामलखन सिंह, मेराज आलम, गुड्डू अख्तर, मोहम्मद वसीम, दिनेश शर्मा, राजन यादव, सुरेंद्र सिंह, शेर मोहम्मद, हाशिम आदि कांग्रेसी उपस्थित रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष कुंवर राघवेंद्र सिंह ने की।
--
लखनऊ में हुआ कांग्रेसियों का सम्मान
गोला गोकर्णनाथ। ब्राह्मण चेतना परिषद के तत्वावधान में लखनऊ के डॉ राममनोहर लोहिया पार्क में हुए ब्राह्मण समागम सम्मेलन के मुख्य अतिथि भारत सरकार के पूर्व मंत्री जितिन प्रसाद ने कांग्रेस पार्टी के मुख्यमंत्री उम्मीदवार शीला दीक्षित को प्रदेश शासन का नेतृत्व सौंपने का संकल्प दोहराया और अभी नहीं तो कभी नहीं का नारा दिया। उन्होंने मंडल भर के वरिष्ठ कांग्रेसियों का माल्यार्पण और शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। जिसमें नगर के पं रामकिशोर मिश्र, ज्योति प्रसाद तिवारी, सत्यप्रकाश बाजपेयी, बैजनाथ अग्निहोत्री को सम्मानित किया गया है। इस सम्मेलन में गोला के प्रहलाद पटेल, कृष्णकिशोर मिश्र आनू, प्रेम वर्मा सहित कई कांग्रेसी, विधायक और अधिकारी मौजूद रहे।