बैठक को संबोधित करतीं नीलम सिंह रोमिला।
लखीमपुर खीरी। राज्य अल्पसंख्यक आयोग उत्तर प्रदेश की पूर्व सदस्य नीलम रोमिला सिंह ने कहा कि प्रदेश में धर्मांतरण के नाम पर इसाइयों को प्रताड़ित किया जा रहा है। लोहिया भवन में प्रेस वार्ता के दौरान नीलम रोमिला ने कहा कि ईसाई ही नहीं सिख समाज को भी आतंकवाद के नाम पर परेशान किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि देश की गंगा जमुनी तहजीब की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। ऐसी घटनाएं रोकी जानी चाहिए। कहा कि प्रदेश और केंद्र की भाजपा सरकारें महिलाओं, किसानों, मजदूरों के लिए कुछ नहीं कर रही हैं। प्रदेश की जनता भाजपा सरकार से तंग आ चुकी है और इस सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। प्रेस वार्ता में सपा महिला सभा की जिलाध्यक्ष तृप्ति अवस्थी, अल्पसंख्यक सभा अध्यक्ष मोहम्मद अफजाल, मजदूर सभा अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह, प्रख्याति खरे, आरती सिंह, नीलम, प्रिया वर्मा, कविता गिलवर्ट आदि मौजूद रहे। संवाद