फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: इंतजार करते रहे लोग... संपूर्ण समाधान दिवस में नहीं आईं डीएम

Tue, 09 Sep 2025 12:13 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी/गोला गोकर्णनाथ। गोला तहसील में सोमवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में लोग जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल का इंतजार करते रहे। डीएम सोमवार को प्रबुद्धजनों के कार्यक्रम में व्यस्त होने के चलते वे नहीं पहुंच सकीं। ऐसे में लोग मायूस दिखे। डीएम के न पहुंचने पर शिकायतों की संख्या भी कम रही।
विज्ञापन

डीएम की गैर मौजूदगी में एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह ने फरियादियों की शिकायतें सुनी। चार घंटे के समाधान दिवस में 14 विभागों से संबंधित विभिन्न प्रकार की 59 शिकायतें पहुंचीं, जिसमें तीन का मौके पर निस्तारण हो सका। शेष 56 फरियादी मायूस होकर लौट गए। हालांकि एडीएम ने शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित विभाग के अफसरों को निर्देश दिए कि तस समय पर शिकायत निस्तारण कर पोर्टल पर रिपोर्ट अपलोड करें। लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

धौरहरा में आई 23 शिकायतें, तीन का निस्तारण
धौरहरा। तहसील सभागार में एसडीएम शशिकांत मणि ने फरियादियों की फरियाद सुनी। चार घंटे के समाधान दिवस में 23 शिकायतें पहुंंची, जिसमें तीन का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। इस दौरान सीओ शमशेर बहादुर सिंह, क्षेत्रीय वनाधिकारी नृपेंद्र चतुर्वेदी, नायब तहसीलदार धौरहरा वीरेंद्र यादव, बीडीओ धौरहरा संदीप तिवारी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन


तीन शिकायतों का ही समाधान दिवस में हो सका निस्तारण


पलियाकलां। सोमवार को तहसील में एसडीएम डाॅ अवनीश कुमार की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें राजस्व विभाग की 11, पुलिस की पांच, नगर पालिका की एक, विकास विभाग की तीन, विद्युत विभाग की चार समेत अन्य विभाग की शिकायतों समेत कुल 25 शिकायतें आईं। इसमें राजस्व विभाग की तीन शिकायतों का ही मौके से निस्तारण किया जा सका। इस दौरान तहसीलदार ज्योति वर्मा, सीओ यादवेंद्र यादव समेत अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें