फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना की तीसरी लहर को लेकर संजीदा नहीं लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
कोविड प्रोटोकाल का पालन न करना लोगों को डाल सकता है मुसीबत में
विज्ञापन

अभी हाल ही में मिल चुके हैं छह संक्रमित, जिले में 11 केस हैं सक्रिय
लखीमपुर खीरी। दो दिन पहले एक साथ कोरोना के छह संक्रमित मिल चुके हैं, जिससे सक्रिय केसों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है। बावजूद इसके लोग न तो मास्क लगा रहे हैं और न ही सामाजिक दूरी का ही पालन कर रहे हैं। यहां बता दें कि विशेषज्ञ पहले ही कोरोना की तीसरी लहर की आशंका जता चुके हैं, ऐसे में लोगों की यह लापरवाही उन्हें और उनके परिवार को मुसीबत में डाल सकती है।
शुक्रवार को महिला अस्पताल में जबरदस्त भीड़ दिखी। इसमें कई महिलाएं न तो मास्क लगाए थीं और न ही उनके बीच सामाजिक दूरी का ही पालन हो रहा था। इस भीड़ में कई छोटे बच्चे भी शामिल थे। विशेषज्ञ कोरोना की तीसरी लहर बच्चों के लिए बेहद हानिकारक बता रहे हैं।
विज्ञापन

एसीएमओ एवं प्रभारी जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. आरपी दीक्षित ने कहा कि कोरोना संक्रमण काल में बहुत ही सावधानी बरतने की आवश्यकता है। घर से बाहर बेवजह घूमने टहलने से बचें। यात्राओं पर अंकुश रखें। यदि आवश्यक हो तभी घर से बाहर निकलें, वह भी प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन करते हुए। टीकाकरण जरूर करवाएं।
सुरक्षा कवच के लिए भी प्रोटोकाल का उल्लंघन
कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण केंद्रों पर भीड़ उमड़ रही है, लेकिन यहां भी लोग प्रोटोकाल का उल्लंघन कर रहे हैं। प्राथमिक स्कूल सदर में वैक्सीनेशन कराने आए लोग सामाजिक दूरी का पालन करना ही भूल ही गए। डॉक्टरों का कहना है कि कोरोना से बचने के लिए वैक्सीनेशन करना आवश्यक है। मगर, इससे पहले और बाद में भी कोविड प्रोटोकाल का पालन करना उससे भी ज्यादा जरूरी है
विज्ञापन


जुलाई में मिले कोरोना संक्रमित- 21
कोरोना से मौत- पांच
जिले में संक्रमित एक्टिव-11
कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ है। इसलिए वैक्सीनेशन कराने के बाद भी ईमानदारी से कोविड प्रोटाकाल का पालन कर दो गज की दूरी, मास्क है जरूरी नियम का पालन करें। मास्क दिखावे के लिए नहीं, बल्कि कोरोना से बचने के लिए ढंग से लगाएं। समय समय पर हाथों को सैनिटाइज करें।
- डॉ. शैलेंद्र भटनागर, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें