शनिवार सुबह फोन पर बात होने से ली राहत
गोला गोकर्णनाथ। रूस और यूक्रेन के छिड़े युद्ध में वहां फंसे भारतवासियों के परिजन चिंतित है। शहाबुद्दीन पुर निवासी छत्रपाल वर्मा यूक्रेन में एमबीबीएस कर रहा है। यहां उसके परिवार वाले यूक्रेन और रूस के बीच छिड़े युद्ध के चलते चिंतित है।
शहाबुद्दीनपुर निवासी कमल कांत वर्मा ने बताया कि उन का छोटा भाई छत्रपाल वर्मा अक्टूबर 2018 से यूक्रेन के नेशनल विश्वविद्यालय खारकीव से एमबीबीएस कर रहा है और वहीं हॉस्टल में रहता है। जब से रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध शुरू हुआ है। तब से पिता टीकाराम, मां राम कुमारी सहित भाई बहन और रिश्तेदार आदि सब चिंतित हैं। भाई कमल कांत ने बताया कि सुबह छत्रपाल से बात हुई थी। उसने बताया कि वह सुरक्षित है। यूक्रेन में नेटवर्क की दिक्कत है और हॉस्टल वाले भी कहीं भी बात करने से मना कर रहे हैं। छत्रपाल की कुशलता की जानकारी मिलने के बाद परिजनों की जान में जान आई।