फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सड़क पर फैली दहशत... सात दिन में 411 लोगों को आवारा कुत्तों ने काटा

Mon, 25 Aug 2025 11:28 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
शहर में घूम रहे आवारा कुत्ते। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले में आवारा कुत्तों का आतंक जारी है। बीते सात दिन की बात करें तो 411 लोगों को आवारा कुत्तों ने काटा है। उपरोक्त आंकड़ा जिला अस्पताल में एंटी रैबीज इंजेक्शन लगवाने आए लोगों का है। अगर अन्य सरकारी स्वास्थ्य इकाइयों को शामिल करें तो मरीजों की संख्या प्रतिदिन 250 के आसपास पहुंच रही है।
विज्ञापन

नगर निकायों के जिम्मेदारों के पास आवारा कुत्तों को पकड़ने या उनकी संख्या रोकने के लिए नसबंदी का कोई इंतजाम अभी नहीं है। बीते दिनों मितौली क्षेत्र में कुत्तों के हमले में एक महिला की मौत हो गई थी। इसके बाद भी अफसरों ने कोई सबक नहीं लिया। शहर की मुख्य सड़कों से लेकर गांव की गलियों तक इनके झुंड देखे जा सकते हैं। सड़क पर घूमने की वजह से आए दिन आवारा कुत्तों से टकराकर बाइक सवार चोटिल हो जाते हैं। वहीं, आक्रामक होने पर यह कुत्ते लोगों को काटकर घायल कर देते हैं।
जिला अस्पताल के आंकड़ों की बात करें तो अप्रैल में 1707, मई में 1911, जून में 1489 व जुलाई में 1658 लोगों को एंटी रैबीज टीका लगाया गया है। महिला अस्पताल, सीएचसी व पीएचसी में करीब 250-300 मरीजों के प्रतिदिन एंटी रैबीज इंजेक्शन लगाए जा रहे हैं। इसके बावजूद नगर पालिका व पंचायतों ने इन कुत्तों को न तो पकड़वाया और न ही इनके टीकाकरण के लिए बीते दिनों में कोई कार्यवाही शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें