धौरहरा। धौरहरा कोतवाली की एक ग्राम पंचायत में किसान आईडी बनाने अपने पति के साथ गई पंचायत सहायक पर गांव के दो लोगों ने हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
धौरहरा कोतवाली के गांव पंडितपुरवा में पंचायत सहायक पिंकी अपने पति मनोहर लाल के साथ किसान आईडी बनाने गई थीं। आरोप है कि गांव मंगरौली निवासी विपिन और विजय यादव आ गए और आईडी बनाने को कहा। जब पंचायत सहायक ने थोड़ा रुकने को कहा तो आरोपी उससे गालीगलौज करने लगे।
विरोध किया तो मारापीटा और उसके पति मनोहर लाल के सिर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इससे उसका सिर फट गया। ग्रामीण बचाने दौड़े तो आरोपी भाग गए। सीओ प्रीतम पाल सिंह ने बताया पंचायत सहायक के पति की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।