निघासन। पलिया-निघासन स्टेट हाईवे पर शुक्रवार की रात एक बराती की कार आंधी में गिरे बोर्ड से टकरा गई। इससे कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार सवार दूल्हा घायल हो गया।
शुक्रवार रात करीब दस बजे निघासन कोतवाली क्षेत्र के गांव कोनहापुरवा से मैलानी थाना क्षेत्र के महोलिया गांव लौट रही एक बराती की कार आंधी में गिरे बोर्ड से टकरा गई। हादसे की सूचना पर बम्हनपुर कस्बे के लोग मौके पर जमा हो गए। कार में सवार दूल्हा-दुल्हन को पलिया सीएचसी भेजा गया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते बोर्ड हटवा दिया गया होता तो यह हादसा नहीं होता। क्षेत्रीय लोगों ने मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग की है। संवाद